

एंकर -खबर सिंगरौली जिले के तहसील दुधमनिया क्षेत्र की है जहाँ ग्राम बगदरी से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।
यहां पदस्थ हल्का पटवारी झुपुर प्रसाद बैस पर चार अलग-अलग आवेदकों ने रिश्वत लेने और काम के बदले दोबारा पैसों की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी चितरंगी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, ग्राम बगदरी निवासी सन्तधारी खैरवार ने पिता की भूमि के वारिसाना नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये देने का आरोप लगाया है। वहीं सखीना व उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मुहम्मद हबीब ने अपनी माता की भूमि के नामांतरण के लिए 20 हजार रुपये देने के बावजूद काम नहीं होने की शिकायत की है। दोनों आवेदकों का आरोप है कि अब उनसे उतनी ही अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही है।
वहीं तीसरी शिकायत बगदरी निवासी फिरोज मोहम्मद व फातिमा खातून की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति की सीमांकित भूमि पर बोई गई धान की फसल दूसरे पक्ष द्वारा काटकर ले जाई गई। इस मामले में जांच कराने के लिए पहले 30 हजार रुपये देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और अब 20 हजार रुपये अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। वहीं खड़ी फसल काट लिए जाने पर बरगवा थाने में शिकायत करने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
बहरहाल लगाये गये आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
उक्त शिकायतें,एक ही पटवारी और रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप से अब सवाल यह है कि क्या राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लेंगे? क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी?
वहीँ शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम चितरंगी देवेंद्र द्विवेदी से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
बाबू श्री मान सिंह चंदेल डिस्ट्रिक रिपोर्टर सीधी सिंगरौली मध्य प्रदेश








स्थानीय न्यूज देखने के लिए हमारे CRIME SOCIAL NEWS INDIA
चैनल
को सब्सक्राइब करें।
और लाइक के साथ शेयर करना न भूलें।
हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा हम आपकी परेशानियों को चैनल के माध्यम से उजागर कर सकें।
*अन्य ख़बरों के लिए CRIME SOCIAL NEWS INDIA के Youtube चैनल को subscribe 🔔 ज़रूर करे* व्हाट्सएप करे आपके आस पास की खबरों को व्हाट्सएप करे 8003000502,9630489896,6264635121




